हरियाणा में आने वाले सात दिनों तक आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।
फरीदाबाद राज्य का सबसे गर्म शहर बना हुआ है, जहां तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
दिन के समय गर्मी महसूस होगी लेकिन सुबह और शाम को ठंडक बढ़ने की उम्मीद है।